छत्तीसगढ़ के अमित तम्बोली ने सजाया गणपति जी का अनोखा दरबार
जांजगीर-चापा, 13 सितंबर। जिले के शक्ति क्षेत्र में उभरते कलाकार अमित तम्बोली ने गणपति जी का अनोखा दरबार सजाया है। आपने इससे पहले सजावट में फूल-पत्ती, कागज, थर्माकोल की शीट आदि इस्तेमाल होते तो अनेक बार देखा होगा। लेकिन अमित तंबोली ने गणपति जी के दरबार की सजावट में कच्चे *पोगी(नड्डा)* का इस्तेमाल किया है। जी हां वही *पोगी(नड्डा)* जिसे हम तेल में तलने के बाद चटखारे लेकर खाते हैं।
गौरतलब है कि अमित ने ये पंडाल की लगभग 36 इंच लम्बा 24 इंच चौड़ा बनाया है। इस पंडाल को बनाने में 30 घँटे स्ट्रक्चर एवं 60 घँटे डेकोरेशन करने में लगे हैं। यानी 90 घन्टे की कड़ी मेहनत के बाद यह गणपति दरबार तैयार हुआ। इन्होंने कम से कम खर्च वाली चीजों जैसे हार्ड बोर्ड, कार्ड बोर्ड, ग्लू स्टिक, बोन फिक्स, फेविकोल, 15 किलो पोंगी (नड्डा) से आकर्षक मंच किया गया है। यह पोंगी (नड्डा) से बना पंडाल गणेश जी के दर्शन करने आ रहे दर्शनार्थियों के बीच आकर्षण का केन्द बना हुआ है।