वीरभद्र सिंह को याद कर भावुक हुए राहुल-प्रियंका

नई दिल्ली/शिमला, 08 जुलाई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्गज कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह जी सही मायने मैं दिग्गज नेता थे। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि जिस तरह से जनता तथा कांग्रेस पार्टी की सेवा की वह हमेशा विशिष्ट उदाहरण बना रहेगा। उनके परिजनों और मित्रों के प्रति में संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्हें हम भुला नहीं पाएंगे।
प्रियंका गांधी ने दिग्गज कांग्रेस नेता को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया कि राजनीति में विशालकाय पर्वतों सा कद रखने वाले व देवभूमि हिमाचल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री वीरभद्र सिंह जी के निधन से हम सबको एक अपूर्णीय क्षति हुई है। ईश्वर श्री वीरभद्र सिंह जी को श्रीचरणों में स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजलि। गौरतलब है कि सिंह का लंबी बीमारी के बाद वीरवार तड़के 87 साल की उम्र में शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में निधन हो गया।