तीसरी लहर के लिए रहना होगा तैयार: नरेंद्र सिंह तोमर

भोपाल, 19 जून। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश में कोरोना की तीसरी लहर आना तय है। इसके लिए विशेष तैयारियों की जरुरत है। जब उनसे पूछा गया कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कब तक मंत्री बनेंगे, तो वह जवाब दिए बिना ही हंसकर आगे बढ़ गए। केंद्रीय मंत्री शनिवार को अधिकारियों की बैठक लेने के लिए मुरैना आए थे।
तैयारियों की जरुरत तोमर बोले- कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए हर स्तर पर तैयारियों की सख्त जरूरत है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि जिले के छोटे अस्पतालों में व्यवस्थाएं नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि हमें लोगों को बचाने के लिए जिला अस्पताल के साथ-साथ टाउन क्षेत्र में बने छोटे अस्पतालों पर फोकस करना होगा।गौरतलब है कि जिले और कस्बों के बीच की दूरी बहुत है। इन क्षेत्रों से सैकड़ों गांव जुड़े हैं। अगर तीसरी लहर आती है, तो इन गांवों के बड़े व बच्चों के इलाज के लिए मौजूदा व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं है। इन अस्पतालों में आज भी 5 से 6 बैड अलग से डालकर खानापूर्ति की गई है।
भगवान करे नहीं आए तीसरी लहरकेन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर भगवान करे कि न आए। अगर आती है, तो उसके लिए समुचित इंतजाम हों। इसके लिए मुरैना के सभी छोटे-बड़े अस्पतालों के बारे में योजनाबद्ध रूप से विचार हुआ है। कुछ जगह कुछ आवश्यकताएं हैं, उनको पूरा करने की बात प्रशासन के साथ हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतजाम एक पक्ष है, लेकिन बचने का एकमात्र उपाय वैक्सीनेशन है। इस मौके पर जिले के कई लोग पहुंचे और अपनी मांगें उनके सामने रखीं।