भोपाल 3 मई, जबलपुर 1 मई तक लॉकडाऊन
भोपाल, 25 अप्रैल। कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के मद्देनजर आज प्रशासन ने भोपाल में कोरोना कफर््यू को 3 मई की सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। उक्त आदेश में भोपाल के जिलाधिकारी अविनाश लवानिया ने बताया कि कोविड-19 के मामले तेजी से बढऩे के चलते जिले के भोपाल नगर निगम क्षेत्र एवं बैरसिया नगर पालिक क्षेत्र में कोरोना कफर््यू को 3 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है।
गौरतलब है कि जबलपुर जिले में जारी 26 अप्रैल तक के कफर््यू की समय सीमा बढ़ाकर 1 मई की सुबह 6 बजे तक कर दी गई है। जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने इस हेतु आदेश जारी किए कि संपूर्ण जिले की समस्त नगरीय क्षेत्र में आगामी 1 मई प्रात: 6 बजे तक कोरोना कफर््यू जारी रहेगा। ज्ञात हो कि जबलपुर जिले में भी बीते कुछ दिनों से संक्रमण दर में दिन प्रतिदिन इजाफा होता नजर आ रहा है। जिसके मद्देनजर आज कफर््यू की तारीख बढ़ा दी गई।