दिल्ली में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा कर्फ्यू
नई दिल्ली, 15 अप्रैल। कोरोना के बढ़ते मामलों को चलते दिल्ली सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू का निर्णय लिया है। यह कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से लागू होकर सोमवार सुबह 6 बजे तक चलेगा। इसमें आमजन को कई पाबंदियों का पालन करना होगा। हालां कि पाबंदियों के बीच दिल्ली सरकार ने इस सीजन होने वाली शादियों का खयाल रखा है। कर्फ्यू के दौरान शादियों में शामिल होने के लिए ई-पास दिए जाएंगे।
वीकेंड कर्फ्यू में ये पाबंदियां रहेंगी —-
मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम, बाजार और निजी दफ्तर बंद रहेंगे।
सिनेमा हॉल 30 प्रतिशत सिटिंग कैपेसिटी के साथ ही खुल सकेंगे।
रेस्टोरेंट में बैठकर खाना नहीं खा सकते, केवल होम डिलीवरी हो सकेगी।
हर म्युनिसिपल जोन में रोज एक वीकली मार्केट खुल सकेगा।
हॉस्पिटल, एयरपोर्ट, बस और रेलवे स्टेशन जाने वालों को वीकेंड-कर्फ्यू के दौरान छूट रहेगी। इसके लिए पास लेना होगा।