कार्यालयीन समय पर सोते मिले प्राथमिक विद्यालय करकी के प्रधानाध्यापक

करकी/ शहडोल , 8 अप्रैल। जयसिंहनगर से 15 किमी दूर रीवा रोड पर ग्राम पँचायत करकी में बस स्टैंड के समीप संचालित शासकीय प्राथमिक विद्यालय करकी के प्रभारी प्रधानाध्यापक कमलेश प्रजापति करकी गाव में प्रसिद्ध है।
गौरतलब है कि शासकीय प्राथमिक विद्यालय करकी में छात्रों के खेलकूद सम्बंधित सामग्री खरीदी हेतु शासन की तरफ से आवंटित बजट में खरीदी करते समय कुछ आवश्यक प्रक्रिया की अनदेखी की जानकारी मिलने पर उक्त विषय की पड़ताल हेतु जाने पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय करकी के प्रभारी प्रधानाध्यापक गहरी निद्रा में सोते मिले। शासकीय कार्यलय में कार्यलीन समय पर सोने का कारण पूछने पर असहज स्थिति में शायद कोई उचित जवाब उन्हें मिला ही नही।
ग्राम वासियो का कहना है
इस विषय पर ग्राम करकी में चर्चा करने पर लोगो की प्रतिक्रिया भी प्रभारी प्रधानाध्यापक के लिए सकारात्मक नही रही। चर्चा के दौरान कई अन्य जानकारी प्रभारी प्रधानाध्यापक के विषय मे मिली जिनकी हम पुष्टि नही करते। वरिष्ठ अधिकारीयो को जांच कर उचित कार्यवाही करनी चाहिए विद्यालय शिक्षा का मंदिर है और यही बच्चों के भाविष्य की पहली सीढ़ी है।