न्यूजीलैंड में 8.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
वेलिंग्टन, 5 मार्च। न्यूजीलैंड के करमाडेक द्वीप पर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 8.1 रही। भूकंप के इस झटके के बाद न्यूजीलैंड में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। साथ ही लोगों को खतरे वाली जगहों से विस्थापित किया जा रहा है।
न्यूजीलैंड में एक के बाद एक तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पहली बार 7.1 तीव्रता का भूकंप महसूस हुआ और दूसरी बार 7.4 तीव्रता के भूकंप से न्यूजीलैंड में धरती कांपी।
न्यूजीलैंड के उत्तरी-पूर्वी तट पर एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसको लेकर अधिकारियों ने सुनामी के खतरे की चेतावनी दी। भूकंप से गंभीर क्षति या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि वह अभी भी यह आकलन कर रही है कि क्या भूकंप की वजह से सुनामी आ सकती है। भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई।