लोकसभा में अमित शाह ने कहा कि धारा 370 पर 17 महीने में हमसे हिसाब मांग रहे हें, 70 साल आपने क्या किया

नई दिल्ली, 13 फरवरी। लोकसभा में बजट सत्र के दौरान चर्चा करते हुए आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर के हालात को समझना होगा।शाह ने कांग्रेस पर हमला करता हुए कहा कि धारा 370 हटाने के वक्त जो वादे किए गए थे उसकी दिशा में क्या किया गया? धारा 370 हटे हुए 17 महीने हुए और आप हमसे हिसाब मांग रहे हो, 70 साल आपने क्या इसका हिसाब लेकर आए हो? अगर 70 ढंग से चलाते तो हमसे हिसाब मांगने का समय ही नहीं आता। उन्होंने कहा कि जिनको पीढ़ियों तक शासन करने का मौका दिया वो अपने गिरेबान में झांक कर देखें कि हम हिसाब मांगने के लायक हैं या नहीं। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्र सरकार पर सांठगांठ वाले पूंजीवाद को बढ़ावा देने के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि गरीब लोग और देश की आम जनता सरकार के ‘‘मित्र” है और वह उन्हीं के लिए काम करती है। निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस द्वारा सरकार पर लगाए गए हम दो हमारे दो के आरोपों को जवाब दिया। निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम दो हमारे दो का मतलब है कि हमलोग दो लोग पार्टी की चिंता कर रहे हैं, जबकि दो और लोग हैं जिनकी हमें चिंता करनी है…बेटी और दामाद. लेकिन हम ऐसा नहीं करते हैं। निर्मला ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत 50 लाख स्ट्रीट वेंडर्स को 1 साल साल के लिए 10 हजार रुपये दिए गए।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में बताते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि जो लोग हम पर क्रोनी के साथ डील करने का आरोप लगाते हैं, उन्हें मैं यह जवाब देना चाहती हूं कि स्वनिधि योजना का पैसा क्रोनीज को नहीं जाता है। दामाद को उन राज्यों में जमीन मिलती है, जहां पर पहले कभी कुछ पार्टियों का शासन चला करता था। राजस्थान..हरियाणा में कभी ऐसा होता था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा प्रधानमंत्री का अपमान करते हैं। फिर चाहे अब के प्रधानमंत्री हों या फिर तब के प्रधानमंत्री। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह जब विदेश गए थे तो राहुल गांधी ने उनकी ओर से लाए गए अध्यादेश को फाड़कर फेंक दिया था।