प्रियंका का पुराना घर बना जैकलीन का नया आशियाना

मुंबई, 6 फरवरी। बाॅलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अपने पुराने घर यानि किराए के मकान को छोड़ नए घर में शिफ्ट हो गईं हैं। खबरें हैं कि जैकलीन का नया ठिकाना प्रियंका चोपड़ा का पुराना घर है। घर मुंबई के जुहू में है और इसकी कीमत 7 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह घर कर्मयोग नाम की बिल्डिंग में है। इसमें एक बड़ा लिविंग एरिया और आउटडोर बालकनी है। पिछले कई सालों से जैकलीन बांद्रा में एक किराए के घर में रह रही थीं। एक रिपोर्ट के अनुसार, जैकलिन फर्नांडीस जिस घर में शिफ्ट हुई हैं, इसमें साल 2018 में निक जोनस के साथ शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा रहती थीं।
2019 में प्रियंका और निक ने अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 20 मिलियन डॉलर में एक घर खरीदा। बताया जा रहा है कि निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के घर में दो बॉलिंग लेन ऐली है।इसके अलावा इसमें जिम, बार, मूवी थिएटर है और इनडोर बॉस्केट बॉल कोर्ट भी है। साथ ही घर में गेम रूम भी है।एक पूल टेबल भी है। इससे पहले निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजेलिस में एक दूसरे घर में रहते थे, जिसे उन्होंने साल 2018 में शादी से ठीक पहले खरीदा था। कपल ने एक साल पहले इसे 6 मिलियन डॉलर में बेच दिया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन आखिरी बार डायरेक्टर शिरीष कुंदर की फिल्म ‘मिसेज सीरियल किलर’ में नजर आई थीं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो जैकलीन ‘बच्चन पांडे’, ‘भूत पुलिस’ और ‘सर्कस’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी।