निजीकरण के विरोध में विद्युत मंडल के कर्मचारियों ने की हड़ताल

नरसिंहपुर, 28 नवंबर। राज्य सरकारों के अधिनस्थ संचालित विभिन्न विभागों के कार्य निजी कंपनियों को सौंपने के फैसले से वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। जो किसी हद तक जायज भी है, क्योंकि अभी इन कर्मचारियों को राज्य सरकार से जो तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जा रहीं हैं उनमें अच्छी खासी कटौती संभव मानी जा रही है। इसी क्रम में विद्युत मंडल के निजीकरण के विरोध में गोटेगांव में कर्मचारियों ने हड़ताल की और काली पट्टी बांधकर आक्रोश जताया।
उक्त हड़ताल में अरुण ठाकुर एई गोटेगांव, संगठन अध्यक्ष
संदीप डोडे, संगठन सचिव एई एस टी सी, यूके पाराशर सहायक अभियंता नरसिंहपुर सहित विद्युत मंडल के अनेक मौजूद कर्मचारियों ने आक्रोश व्यक्त किया।