यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 4 अक्टूबर को
भोपाल, 1 अक्टूबर। संघ लोक सेवा आयोग की यूपीएससी परीक्षा-2020 रविवार 4 अक्टूबर को भोपाल में 59 केंद्रो पर होगी । परीक्षा में 22 हजार 372 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को ई-प्रवेश पत्र में आवंटित केंद्र पर परीक्षा आरम्भ होने के एक घंटा पूर्व पहुँचने के निर्देश प्रसारित किये गए हैं। परीक्षा केंद्रो पर परीक्षार्थियों का प्रवेश, परीक्षा आरंभ होने के 10 मिनट पूर्व बंद हो जाएँगे। परीक्षार्थियों को ई- प्रवेश पत्र के साथ स्वयं का एक फोटो और पहचान पत्र लाना अनिवार्य है । परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, पेजर आदि परीक्षार्थी नहीं ले जा सकेंगे। कोविड के दृष्टिगत परीक्षार्थी अनिवार्य रूप से मॉस्क लगाएँगे और 50 मि.ली. की पारदर्शी बोतल वाले सैनिटाइजर ले जा सकेंगे । कोविड-19 को देखते हुए 2 मीटर की दूरी पर परीक्षार्थियों को कक्ष में बैठने की व्यवस्था होगी। परीक्षा की तैयारियों के संबंध में 1 अक्टूबर को कामधेनू ऑडिटोरियम, भोपाल में निरीक्षकों की ट्रेनिंग आयोजित की।