विधायक शरद कोल ने किया यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन

शहडोल/जयसिंहनगर, 30 सितंबर। ग्राम पंचायत बसोहरा यात्री प्रतिक्षालय निर्माण कार्य हेतु विधायक शरद कोल की अध्यक्षता में भूमिपूजन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमें भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सातिका प्रसाद तिवारी एवं रामप्रसाद पयासी, सार्जन द्विवेदी जयसिंह नगर मंडल के उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, आमडीह मंडल सोशल मीडिया प्रभारी सुनील द्विवेदी (गुदुन) एवम राम सुफल यादव, रामलाल केवट, शिवराम एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रतीक्षालय भूमिपूजन के पश्चात ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निगाई में भी विधायक शरद कोल का आगमन हुआ।