भाजपा मंडल जयसिंह नगर द्वारा मनाया गया स्वच्छता अभियान
शहडोल/ जयसिंह नगर, 14 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छता सप्ताह के दौर में जयसिंह नगर, भाजपा मंडल इकाई द्वारा मां फूलमती आश्रम में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन नगर के भाजपा मंडल अध्यक्ष राम नारायण पांडे व किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता की अगुवाई में किया गया। इस आयोजन के द्वारा क्षेत्रवासियोंं को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हुए भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं व किसान मोर्चा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लेकर मां फूलमती आश्रम की साफ सफाई भी की।
स्वच्छता कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष राम नारायण पांडे किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता भाजपा मंडल महामंत्री हिमांशु गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष दिवाकर प्यासी, उपाध्यक्ष रविंद्र शर्मा, पंकज पांडे, पार्षद देवकी सोनी, अखिलेश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष झाबुआ बैगा मंडल मंत्री प्रभात मिश्रा एवं भाजपा व किसान मोर्चा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत ढोलर में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती कविता सिंह द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन कर स्थानीय जनों के साथ साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छ वातावरण से स्वास्थ्य लाभ के प्रति जागरूक किया गया