दो बसों में तस्करी में लाये 19 बच्चों को मुक्त करा, 7 तस्करों को गिरफ्तार किया
जयपुर, 22 अगस्त। शहर के जालूपुरा थाना पुलिस की मानव तस्करी विरोधी यूनिट और बचपन बचाओ आंदोलन के सदस्यों ने एक सयुंक्त कार्रवाई करते हुए 19 बच्चों को मुक्त कराया गया। साथ ही 7 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी बच्चों को दो बसों में तस्करी कर बिहार के कटिहार से जयपुर लाया गया था।
जालूपुरा थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि बिहार से जयपुर आ रही दो बसों में बच्चों की तस्करी की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम चौकन्ना होकर तस्करों को ट्रैक करने में जुट गई । इस दौरान पुलिस को पता चला कि दो बसें जयपुर के जालूपुरा थाना क्षेत्र में पहुंची हैं। पुलिस ने दोनों बसों को जब्त कर कुल 19 बच्चों को मुक्त करवाया गया, साथ ही 7 तस्करों को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी ने बताया कि इन बच्चों को बालश्रम के लिए राजस्थान लाया गया था। फिलहाल पुलिस बच्चों के पुनर्वास के लिए काम करेगी। बच्चों के परिजनों से संपर्क कर वापस घर भेजा जाएगा।