शराब की अवैध बिक्री नहीं रोक पा रहा आबकारी विभाग

(त्रिनेश मिश्रा) राजनगर-अनूपपुर, 10 अगस्त। रामनगर थाना क्षेत्र राजनगर शराब ठेकेदार द्वारा अपने पैकारी करने वाले गुर्गो से शराब भिजवाई जा रही है जिसमे राजनगर, पोराधार, अमाडाड, बरतराई, रामनगर, झिरियटोला,डोला के गांव-गांव तक अवैध शराब की पैकारी का कारोबार राजनगर ठेकेदार द्वारा चलाया जा रहा है। शराब ठेकेदार का साम्राज्य गांव गांव तक फैला हुआ है। आबकारी विभाग की लापरवाही व राजनगर शराब ठेकेदार के साठ गाठ चलते छोटे-छोटे गुमटियों व किराना दुकानों में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। जिसके कारण आबकारी अमला अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्द चुप्पी साधे बैठा है। अवैध बिक्री के मामलों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से इन दिनों लाईन होटल और अन्य ठिकानों पर अवैध शराब की बिक्री जोरो पर होने लगीहै।
आबकारी नियमों के अनुसार एक व्यक्ति को तीन से ज्यादा शराब की बोतल ले जाने की अनुमति नहीं है। इससे ज्यादा शराब खरीदने के लिए आबकारी विभाग की अनुमति लेनी पड़ती है। शराब ठेकेदारों द्वारा बढ़ी मात्रा में शराब की पैकारी कराई जा रही है।रेट लिस्ट ना होने के कारण मनमाना दामों में बेची जाती है शराब, ना ही कोई बोलने वाला ना ही कोई रोकने टोकने वाला मनमाफिक दाम पर बेची जाती है शराब।
यहां राजनगर स्टेटिम, साईं मंदिर के पास, तालाब के पास, पतराटोला न्यूराजनगर साइडिंग मैन रोड, सुभाषनगर मैन रोड, कमलानगर प्रेमनगर, तथा अन्य मुहल्लों में अवैध शराब बिक्री शराब ठेकेदार द्वारा ही कराया जा रहा है। शिकायतों के बाद भी पता नही क्या सेटिंग है पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग की ये लोग बेखौफ होकर शराब में डुबो रहे हैं राजनगर जनता को
शराब के खरीददारों को इन अवैध ठिकानों का भलीभांति पता है लेकिन आबकारी अमला ऐसे ठिकानों को देख कर भी चुप्पी साध ले रहा है। अवैध शराब बिक्री का खेल इस तरह जगह जगह चल रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के विरूद्द कोई कार्रवाई न होने से नगर के गणमान्य नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग शराब की गोमतियो व शराबियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।
गौरतलब है कि पढने लिखने वाले नगर के युवा शाम होते ही अपने माता-पिता और परिवार के सपनों को शराब की बोतल में डुबो कर खत्म कर रहे हैं वही मजदूर अपनी दिन भर की मेहनत की कमाई शराब में लुटा देता है अगर पर अपने महिलाओं को मारता पिटता है । अपराध को बढाने में नशा अहम भूमिका निभा रहा है युवा वर्ग नशे के प्रति इतना आतुर हो चुका हैं कि पैसा ना मिलने पर वे चोरी जुआ सट्टा आदि कई तरह के अपराध करने में उतारू हो चुके हैं।