देश में कोरोना का आतंक जारी: संक्रमितों की संख्या 18 लाख के पार

नई दिल्ली, 3 अगस्त। देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के एक दिन में 52,972 मामले सामने आने के बाद देश में अब कोविड-19 कुल मामले 18 लाख के पार पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में देश में 771 लोगों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब कोरोना मरीजों की संख्या 18,03,696 तक पहुंच गई है जबकि वायरस ने अब तक 38,135 हजार लोगों की जान ले ली है। कोरोना के कुल मामलों में 5,79,357 एक्टिव केस हैं जबकि 1,186,203 लोग इस वायरस से जंग जीतकर अपने घरों को लौट चुके हैं। कोरोना संरट के बीच जो सबसे बड़ी बात है वो यह कि 2 अगस्त तक दो करोड़ लोगों के कोरोना टेस हो चुके हैं यानि कि देश में अब तक 2,02,02,858 की कोविड-19 जांच हुई है। वहीं देश में एक दिन यानि कि 2 अगस्त को 3,81,027 के टेस्ट हुए हैं।