सत्याग्रह के समर्थन में आए राष्ट्रीय सचिव समेत प्रदेश नेतृत्व पर मुकदमा दर्ज

राजनगर, 25 जुलाई। युवा कांग्रेस अनुपपुर द्वारा सत्ता के विरुद्ध संघर्ष लगातार जारी है, लगातार तीन दिवस बीत चुके है सत्याग्रह के परन्तु प्रशासन के कान में जूं तक रेंगने का नाम नही ले रही है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर मामला दर्ज करना पुलिस प्रशासन के लिए खिलवाड़ बनता जा रहा है, जिसका ताजा उदाहरण सत्याग्रह के दूसरे दिन देखने को मिला।
गौरतलब है कि कार्यकर्ता थाने के सामने शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन शाम 4 से 8 बजे तक धरने पर बैठ गए हैं जिनके समर्थन में सत्याग्रह के दूसरे दिन युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अंकित डेढ़ा, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष शशांक दुबे, मण्डला जिलाध्यक्ष अभिनव चौरसिया और सिवनी जिलाध्यक्ष आनन्द पंजवानी आए हुए थे।
कहते है मेहमानों को स्वागत सत्कार के साथ उपहार प्रदान किया जाता है, और उसी उपहार स्वरूप जिले व राज्य के बाहर से आए मेहमानों को मुकदमा प्रदान किया गया।
जिन धाराओं पर मुकदमा दर्ज करने के लिए युवा कांग्रेसी लगातार सत्याग्रह पर अडिग है वे धराए उन सत्याग्रहियों पर रोजाना लगाकर मुकदमे दर्ज किए जा रहे है, जिस प्रकार एक तरफा पुलिसिया कारवाही करते हुए बाहर से आये राष्ट्रीय नेताओ के साथ कांग्रेस के जिला महामंत्री जेपी श्रीवास्तव, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष अमित सेन गुप्ता सहित 17 कार्यकर्ताओं पर रामनगर पुलिस द्वारा बिना विवेचना किये आनन फानन में रोजाना कोरोना एक्ट के तहत धारा 188 269 270 के तहत पंजीबद्ध किया जा रहा है वह निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसे लेकर क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में मध्यप्रदेश पुलिस प्रशासन के प्रति रोष देखा जा सकता है व राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही है।
विगत दिन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला दहन किया गया था जिसकी सूचना रामनगर थाने में देकर मुन्सी जी से सुपुर्दगी ले ली गई थी जिसके बाबजूद भी मामला पंजीबद्ध करना अपने आप मे अनूठा रहा था। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा के लोगो पर उनके प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के पुतला दहन कार्यक्रम के आधार पर समान धाराओं पर मुकदमा दर्ज करने को कहा था व 72 घण्टे तक अगर मामला दर्ज नही हुआ तो सत्याग्रह करने की बात कही थी।
प्रशासन की तानाशाही, लगातार सत्याग्रहियों पर मुकदमे दर्ज —
मुकदमा दर्ज नही हुआ और युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता रामनगर थाने के सामने सत्याग्रह पर बैठ गए। इसे लेकर कोतमा एसडीओपी एसएन प्रसाद द्वारा धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से कहा गया कि आप 15 दिन का समय दीजिए जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी किन्तु सत्याग्रह के पहले दिन और दूसरे दिन लगातार समस्त सत्याग्रहियों पर मुकदमे दर्ज किए गए जो निश्चित रूप एक देश, एक संविधान और एक कानून के विधान पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हुए मौजूदा सत्ता के दबाव में पुलिस द्वारा किए जा रहे तानाशाही रवैये को दर्शाता है।
*विवेचना का संदेहास्पद स्तर, इतना समय क्यों लग रहा ?*
लगातार चल रहे सत्याग्रह का तीसरा दिन आ गया, एसडीओपी महोदय द्वारा जब मुकदमे का नोटिस देने को आया गया तब सत्याग्रहियों द्वारा किया गया विवेचना के संदेहास्पद स्तर का प्रश्न बुलंदियों पर था।
आखिर ऐसी कौन सी शक्ति थी उस शिकायत किए गए भाजपा के लेटर पैड में जो बगैर विवेचना के 24 घंटे के भीतर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज करवा दी, और उसी प्रकरण को लेकर जब कांग्रेस के लोग पूर्ण साक्ष्यों के साथ भाजपा के खिलाफ शिकायत करते है तो वह शक्तियां कहाँ गायब हो जाती है जिसके परिणाम स्वरूप उन कांग्रेसियों को 72 घण्टे के उपरांत मुकदमे दर्ज करवाने के लिए सत्याग्रह का रास्ता अपनाना पड़ता है, फिर वह शक्तियां वापिस कैसे मिल जा रही है कि क्रमशः पहले दिन, फिर दूसरे लगातार मुकदमे 24 घण्टे के भीतर दर्ज हो जा रहे है?
कुल मिलाकर पुलिस प्रशासन पर सत्ता का दबाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है जो पुलिस अधीक्षक अनुपपुर, एसडीओपी कोतमा औऱ थाना प्रभारी रामनगर के रवैये में झलक रहा है।
इनका कहना है-
सत्याग्रह के लिए हमारे ऊपर रोज फर्जी मुकदमे दायर हो रहे है, पत्रकार साक्षी है कि हमारी कुर्सियां शोसल डिस्टेंसिंग के साथ लगी है, हम सभी ने मास्क लगाए हुए है।
प्रशासन से निवेदन है मेरा की आपको तनख्वाह हमारे द्वारा दिए गए आयकर से मिलती है, भाजपा के कार्यालय से नही आती, अतः सत्ता के दबाव में काम करना बंद करे।
जे पी श्रीवास्तव
महामंत्री
हसदेव एरिया इंटक व जिला कांग्रेस कमेटी
हमारे राष्ट्रीय नेताओ पर मुकदमे दर्ज हुए है, प्रशासन के इस बेईमानी के चर्चे राष्ट्रीय स्तर पर व्याप्त है, अगर जल्द न्याय नही मिला तो मैं सचेत करना चाहता हूँ कि हम महात्मा गांधी जी के साथ भगत सिंह के भी अनुयायी है, यह आंदोलन राष्ट्रीय स्तर की आवाज बनेगा।
श्याम कुमार चौहान (गुड्डू)
जिलाध्यक्ष
युवा कांग्रेस अनुपपुर