राजनाथ को आज 20 हजार राखियां दी गयीं…!
नई दिल्ली, 25 जुलाई। कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्ज़ (कैट) ने देश भर में चलाए जा रहे अपने चीनी वस्तुओं के बहिष्कार अभियान के अंतर्गत इस वर्ष राखी त्योहार को हिंदुस्तानी राखी के रूप में किए गए आवाहन के तहत कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मोदी राखी दी और देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे वीर जवानों के लिए कैट की महिला उध्यमियों की ओर से 10400 राखियां राजनाथ सिंह को दी।
गौरतलब है कि कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कीं देश भर में कैट की महिला उद्यमियों ने देश के विभिन्न राज्यों में निचले तबके की महिलाओं के सहयोग से भारतीय सामान का उपयोग करते हुए लाखों राखियाँ बनवाई हैं जिनको देश भर में फैले विभिन्न व्यापारी संगठनों के द्वारा व्यापारियों और उनके कर्मचारियों को वितरित की गई हैं। इसके अलावा अगले सप्ताह में देश के सभी राज्यों के विभिन्न शहरों के प्रमुख बाज़ारों में कैट के व्यापारी नेता एवं महिला उद्यमी स्टॉल लगा कर इन राखियों को लोगों को बेचेंगे। इन राखियों की क़ीमत 10 रुपए से लेकर 50 रूपये तक है ।