छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5000 के करीब

रायपुर, 15 जुलाई। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं। संक्रमितों की संख्या 5000 के करीब पहुंच गई है। जबकि 22 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। आंकड़ों की बात करें तो पिछले तीन दिनों के दौरान ही प्रदेश में 448 नए मामले सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा केस मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर, पुलिसकर्मी और जवानों के हैं। हालांकि इतने ही दिनों में 205 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है। फिलहाल प्रदेश में एक्टिव केस 1093 है।