बिहार में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में मिले 1266 नए केस
पटना, 13 जुलाई। बिहार में कोरोना वायरस का विस्फोट हुआ है और नए केस मिलने के मामले में नया रिकॉर्ड बना है। बीते 24 घंटे में बिहार में सबसे अधिक 1266 नए मामलों की पुष्टि हुई है। नए मामलों के साथ मरीजों की संख्या 16305 पहुंच गई है। इससे पहले आठ जुलाई को सबसे अधिक 749 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। बिहार में कोरोना से अबतक 125 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में एक्टिव 4227 एक्टिव केस हैं।