रिलायंस इंडस्ट्रीज हुई कर्ज मुक्त: मुकेश अंबानी

नई दिल्ली, 19 जून। मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने 58 दिन में कुल 168,818 करोड़ रुपए जुटा लिए है। कंपनी ने ये रकम राइट्स इश्यू और टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो में हिस्सेदारी बेचकर जुटाए है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को घोषणा की कि रिलायंस ने दुनिया के टॉप वित्तीय निवेशकों से अपनी डिजिटल इकाई Jio Platforms में प्राप्त रिकॉर्ड निवेश और मेगा शेयर बिक्री के जरिए मार्च 2021 से पहले नेट डेट फ्री यानी कर्जमुक्त होने के लक्ष्य को हासिल कर लिया है।
गौरतलब है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज कर्ज मुक्त हो गई है। कंपनी ने पिछले 58 दिनों में 1,68,818 करोड़ रुपए जुटाए हैं। रिलायंस ने राइट्स से भी 53,124.20 करोड़ रुपए जुटाए हैं। इस कवायद के चलते RIL नेट डेट फ्री हो गई है। इसका मतलब ये है कि NET लेवल पर RELIANCE पर कोई कर्ज नहीं है। कंपनी तय समय से पहले कर्ज मुक्त हो गई है। कर्ज मुक्त के लिए 31 मार्च 2021 का लक्ष्य था।
मुकेश अंबानी ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी और खुशी हो रही है कि शेयरधारकों से किया वादा पूरा हो गया है। हमने 31 मार्च 2021 के अपने तय कार्यक्रम से पहले रिलायंस नेट को कर्ज़ मुक्त कर दिया। मुकेश अंबानी ने कहा, रिलायंस के डीएनए में ही निवेशकों की उम्मीदों पर हमेशा खरा उतरना है। रिलायंस इंडस्ट्री के एक कर्ज़मुक्त कंपनी बनने पर मुझे गर्व है। उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि रिलायंस अपने स्वर्ण दशक में और अधिक महत्वाकांक्षी विकास लक्ष्यों को स्थापित करेगा। हमारे संस्थापक, धीरूभाई अंबानी के विजन को पूरा करना हमारा लक्ष्य है। भारत की समृद्धि और विकास के लिए हम लगातार कदम उठाते रहेंगे।