नहीं रहे जोगी – राज्य में आज से तीन दिन का राजकीय शोक
रायपुर, 29 मई। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी के निधन से राज्य में आज से तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया जाता है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और इस दौरान कोई भी शासकीय समारोह आयोजित नहीं किए जाएंगे। स्वर्गीय श्री जोगी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी जन्मभूमि गौरेला में शनिवार को होगा।
अजीत जोगी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हृदयाघात के बाद 9 मई से जनता कांग्रेस के प्रमुख अजीत जोगी कोमा में थे। यहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। आज उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।
अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी ने कहा वेदना की इस घड़ी में मैं निशब्द हूं। परम पिता परमेश्वरम उनकी आत्मा को शांति और हम सबको शक्ति दे। उनका अंतिम संस्कार उनकी जन्मभूमि गौरेला में कल होगा।