राजस्थान में कुल 7816 कोरोना संक्रमित: झालावाड़ में कोरोना विस्फोट

उदयपुर, 27 मई। राजस्थान में आज 280 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 7816 हो गयी है। सर्वाधिक केस आज झालावाड़ में सामने आए हैं। झालावाड़ में 64 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई, इससे यहां एक दिन में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 135 हो गयी है।
वहीं जयपुर में आज 42 नए संक्रमित मिले और इससे जयपुर में संक्रमितों की संख्या 1902 हो गयी है। जोधपुर में 33 संक्रमित मिले, इससे यहां संक्रमितों की संख्या 1311 हो गयी है। राहत की बात है कि उदयपुर में आज 6 संक्रमित ही मिले हैं, इनमें पांच प्रवासी हैं, प्रवासी पहले से ही क्वॉरंटीन हैं, उदयपुर में कुल 523 संक्रमित हो गए हैं। ऐसे में इनसे संक्रमण फैलने का खतरा कम है। पाली में आज 21 संक्रमितों, कोटा में 18, नागौर में 12, भरतपुर में 10, राजसमंद और बीकानेर में 9-9 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
देश के हालात पर एक नजर
बढ़ते संक्रमण में देश के हालात चिंताजनक बने हुए हैं। देश में आज 6694 नए संक्रमित सामने आए हैं। इससे देश में कुल 1 लाख 57 हजार 510 संक्रमित हो गए हैं। इनमें 85691 एक्टिव केस हैं, वहीं 67285 ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक 4523 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है।
बदतर हालात महाराष्ट्र के बने हुए हैं। महाराष्ट्र में आज 2190 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई, इससे महाराष्ट्र में 56948 संक्रमित हो गए हैं। इनमें 17918 ठीक हो चुके हैं और 1897 की मौत हो चुकी है।
तमिल नाडू में आज 817 नए केस आए हैं, इससे यहां संक्रमितों की कुल संख्या 18545 हो गयी है। इनमें 9909 ठीक हो चुके हैं और 136 की मौत हो चुकी है।
दिल्ली में आज 792 नए केस आए, इससे यहां संक्रमितों की संख्या 15257 हो गयी है। इनमें 7264 ठीक हो चुके हैं और 303 की मौत हो चुकी है।
गुजरात में आज 376 नए केस आए, इससे यहां 15205 संक्रमित हो गए हैं। इनमें 7549 ठीक हो चुके हैं और 938 की मौत हो चुकी है।
राजस्थान में 280 नए केस आए हैं और इससे संक्रमितों की संख्या 7816 हो गयी है। 3913 ठीक हो चुके हैं और 173 की मौत हो चुकी है।
मध्यप्रदेश में आज 237 नए केस आए, इससे यहां 7261 संक्रमित हो चुके हैं। यहां 3927 ठीक हो चुके हैं और 313 की मौत हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 6724 हो गयी है। यहां 3824 लोग ठीक हो चुके हैं और 177 की मौत हो चुकी है।