जी-न्यूज़ ग्रुप के दो दर्जन से ज्यादा मीडिया कर्मी कोरोना से पीड़ित

नई दिल्ली, 19 मई। कोरोना वायरस से संक्रमण होने का खतरा दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। दिन रात खबरों को कवर करने वाले पत्रकारों का एक बड़ा वर्ग कोरोना से संक्रमित होने लगा है। ख़बरों के मुताबिक जी-न्यूज़ चैनल के दो दर्जन से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। एक ख़बर के मुताबिक कुछ दिन पहले जी न्यूज़ के 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद बाकी सभी जी-न्यूज़ के कर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया गया।
गौरतलब है कि ख़बरों के मुताबिक जी-न्यूज़ के 52 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया जिनमें से 28 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस खबर के आते ही पूरे जी-समाचार समूह में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि सीईओ पुरुषोत्तम वैष्णव नए हालात पर बैठक कर रहे हैं। यह बैठक ज़ूम पर ऑनलाइन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पूरे ऑफिस को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है।
ज़ी-न्यूज़ का संचालन इसी ग्रुप के एक अन्य चैनल वियोन (WION) की इमारत से होगा।
ख़बर यह भी है कि ज़ी-न्यूज़ कार्यालय में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी और चिकित्सकों का एक दल जी-न्यूज़ पहुंचकर मामले की पड़ताल करने में जुटी हुई है। अब पूरे जी-समूह के मीडिया कर्मियों की जांच कराने की तैयारी चल रही है।