एक महीने के अंदर दिल्ली में तीसरी बार आया भूकंप का झटका!
नई दिल्ली, 10 मई। देश की राजधानी दिल्ली में फिर एक बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केन्द्र उत्तर-पूर्वी दिल्ली का वजीरपुर था। दिल्ली में एक महीने के अंदर यह तीसरी बार भूकंप का झटका है। भूकंप का केन्द्र सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में स्थित था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। इससे पहले 12 और 13 अप्रैल को भी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप के झटके दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर महसूस किये गए।
गौरतलब है कि लॉकडाउन के बीच अगर भूकंप आ जाए तो क्या करेंगे? यह सवाल इस हफ्ते की शुरुआत में खूब पूछा गया। इसके पीछे वजह थी दिल्ली में 12 और 13 मार्च को 24 घंटों के भीतर आए दो भूकंप। दोनों बार भूकंप का केंद्र ईस्ट दिल्ली था। लोग घबरा गए और कुछ जगह तो लोग घरों से बाहर निकल आए। लेकिन अब सवाल यह है कि क्या दिल्ली में कोई बड़ा भूकंप आने वाला है?
गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली में 12 और 13 अप्रैल को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 12 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर में शाम 5:50 के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की अधिक तीव्रता के लिहाज से देश को पांच जोन में बांटा गया है। दिल्ली, अधिक तीव्रता वाले चौथे जोन में आता है। कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से उस दिन भी ज्यादातर लोग अपने घरों में ही थे ऐसे में सबने झटके महसूस किए। तब भूकंप की तीव्रता 3.5 बताई गई थी। तब केंद्र दिल्ली के ही पूर्वी हिस्से में था।