J&K में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, एक आतंकी ढेर

जम्मू, 6 मई।  जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच आज सुबह से दो जगहों पर मुठभेड़ चल रही है। अवंतीपोरा के शरशाली एरिया में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है, यहां अब भी मुठभेड़ जारी है। वहीं, पंपोर के शार एरिया में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को घेर कर लिया है, यहां रूक-रूककर फायरिंग हो रही है। सुरक्षाबलों को अवंतीपोरा में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद मंगलवार रात से यहां सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया, हालांकि एनकाउंटर अभी जारी है।