मुंबई में लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में 5,000 मामले दर्ज

मुंबई, 25 अप्रैल।  महाराष्ट्र में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने लॉकडाउन घोषित कर रखा है। राज्य में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर मुंबई में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने शनिवार तक 5,000 मामले दर्ज किए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि बंद के दौरान कहीं आने जाने पर लगी पाबंदी तथा अन्य पाबंदियों के उल्लंघन में एक महीने में 9,800 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।