बीजेपी ने किया था हमारे विधायको से संपर्क, दिया था रूपयों का लालच: जीतू पटवारी
भोपाल, 5 मार्च । उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने शिवराज को जन्मदिन की बधाई दी, और कहा कि मेरी प्रार्थना है उनसे व्यापम, किसानों की हत्या की और अब लोकतंत्र की हत्या कर रहे है। ईश्वर उनको सद्बुद्धि दे। जहां बीजेपी की सोच खत्म होती है वहां से कमलनाथ की सोच शुरू होती है। सभी विधायक मुख्यमंत्री कमलनाथ के सम्पर्क में थे। विधायकों से बातचीत के वीडियो ऑडियो हमारे पास है बीजेपी प्रदेश का मुह काला करने में लगी है सभी विधायक खुद आये है। राज्यसभा की जंग पर कहा कि दो हम एक बीजेपी जीतेगी। गुरुग्राम में इन लोगों ने गुंडों को बैठाया था, इसका खुलासा भी जल्द ही समय आने पर किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी का दावा –
बीजेपी ने हमारे विधायकों से संपर्क किया है उसका प्रूफ हमारे पास है। समय आने पर हमारा हाईकमान उस प्रूफ का जनता के सामने खुलासा करेगा । बीजेपी के नेता बताएं कि काला धन कहां से आया है जो विधायकों को 35 करोड़ का लालच दे रही है।