महाराष्ट्र: परमबीर सिंह मुंबई पुलिस आयुक्त के तौर पर हुए नियुक्त

मुंबई, 29 फरवरी।  महाराष्ट्र सरकार ने परमबीर सिंह की मुंबई पुलिस आयुक्त के तौर पर शनिवार को नियुक्ति की। मुंबई के पुलिस आयुक्त बनने से पहले 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक के तौर पर तैनात थे। परमबीर सिंह ने संजय बर्वे की जगह ली है जो शनिवार को सेवानिवृत्त हुए।