गणगौर गु्प”की तरफ़ से राजस्थानी लोक नृत्य व लोक गीतों को प्रमोट करने के उद्देश्य से भव्य आयोजन 22 दिसम्बर को
गणगौर गु्प”की तरफ़ से राजस्थानी लोक नृत्य व लोक गीतों को प्रमोट करने के उद्देश्य से भव्य आयोजन 22 दिसम्बर को सिरसी रोड स्थित होटल निलैकस में किया जा रहा है।कार्यक्रम की आयोजक प्रख्यात समाजसेवी पूनम खंगारोत एवम् प्रख्यात लोक गायिका सुशीला भारती ने बताया कि इस आयोजन का मक़सद महिलाओं को उनकी कला की पहचान दिलवाना व समाज की कुरितियों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाना है।
कार्यक्रम मे सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में विश्व प्रख्यात कालबेलिया नृत्यांगना पद्म श्री गुलाबो सपेरा,डेनमार्क की कालबेलिया डांसर उला रीना,हेमा सपेरा,रूपा सपेरा,प्रख्यात गायिका सरस्वती देवी ,सीमा मिश्रा,राहुल रंजन, समाजसेवी व व्यवसायी पवन पारिक,ललित शर्मा ,जतिन जी जे के ज्वैलर ,संदीप पारिक,अंबालिका शास्त्री ,शिखा हाड़ा,अंतिम कँवर ,रूपीना सिंह,आरती जैन,मिनाक्षी राठौड,पंकज गोयल,रूचि सेठी आदि देश विदेश के नामी हस्तियाँ अतिथि के रूप मे पधारेंगीं।
