लखनऊ:यूपी में गैंगरेप, हत्या और खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ “आप” का प्रदर्शन

लखनऊ, 17 दिसंबर।  उत्तर प्रदेश में हो रहे गैंगरेप, हत्या और खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने विशाल प्रदर्शन किया। पार्टी का प्रदर्शन राजधानी लखनऊ में बर्लिंगटन स्थित चैराहे से लेकर जीपीओ तक प्रस्तावित था । कार्यालय पर कार्यकर्ता सुबह से ही इकठ्ठे होने लगे थे। कार्यकर्ताओं की संख्या ज्यादा देखकर सुबह 9 बजे लगभग 50 पुलिस वालों ने पार्टी कार्यालय को घेर लिया और वहाँ उपस्थित कार्यकर्ताओं को जबरन गिरफ्तार करने की कोशिश करने लगे। गिरफ्तारी की जानकारी सुनते ही पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह और अन्य पदाधिकारी तुंरत पार्टी कार्यालय पहुंचे, पुलिस ने अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को गिफ्तार कर जबरन गिरफ्तार करने की कोशिश के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं की आपस में झड़प हुई ।

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि यूपी में आये दिन हो रहे बलात्कार, गैंगरेप, हत्या और खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ पार्टी विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित था जिसकी सूचना लिखित तौर पर प्रशासन को दे दी गई थी। रात 2.30 बजे पुलिस प्रशासन ने कार्यालय ओर कब्जा कर लिया , धरने स्थगित करने, रुट बदलने की बात कहने लगी जब पुलिस को स्पस्ट रूप से मना कर दिया गया तो सुबह तड़के पुलिस ने जबरन पार्टी कार्यालय से मुझे व कई अन्य साथियों को जबरन गिरफ्तार कर लिया और इको गार्डन ले जाया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि योगी के इशारे पर पुलिस ने पदाधिकारी यों, कार्यकर्ताओं को जबरन गिरफ्तार किया । योगी सरकार तानाशाही पर उतर आई है ये लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है । लोगों की आवाज को दबाना चाहती है।महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं और बच्चियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। महिलाओं के साथ हो रही दरिन्दगी के खिलाफ प्रदेश की जनता में बेहद आक्रोश है। योगी सरकार को शर्म आनी चाहिये कि माननीय सर्वोच्य न्यायालय ने भी प्रदेश में जंगलराज की बात कही है। छात्राओं ने स्कूल, कॉलेज जाना बंद कर दिया है क्योंकि छात्राएं डरी, सहमी हुई है। मुख्यमंत्री योगी प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने की बात कहते रहते है लेकिन वास्तविकता में योगी सरकार अपराधियों को सजा दिलाने के बजाय उनको संरक्षण देने का काम करती रही है जिसकी वजह से अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है ।