भाजपा द्वारा शिक्षा के ढांचे को तोड़ने के मंसूबे पूरे नहीं होने देगी कांग्रेस
सागर। देश की ऐतिहासिक धरोहर पं मोतीलाल नेहरू स्कूल को बंद कर किसी दूसरे स्कूल में मर्ज किए जाने के भाजपा शासित नगर निगम परिषद के निर्णय को प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने गंभीरता से लिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी की शिकायत पर इस मामले में राज्य शासन की ओर से नगर निगम प्रशासन से जवाब तलब किया गया है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने उक्त संबंध में बताया कि भाजपा व आरएसएस द्वारा नेहरू – गांधी से नफरत की आड़ में शिक्षा के ढांचे को तोड़ने के मंसूबे के चलते भाजपा शासित नगर निगम ने अपनी परिषद की बैठक में इस स्कूल को किसी दूसरे स्कूल में मर्ज करने का निर्णय पारित कर लिया था। निगम परिषद के इस निर्णय से कांग्रेसजनों में खासा आक्रोश पैदा हो गया था। इस आक्रोश के चलते जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में संभागीय कमिश्नर आनंद शर्मा को ज्ञापन सौंपकर उक्त प्रस्ताव को पास होने से रोकने की मांग की थी। इस संबंध में पिछले दिनों सागर आए नगरीय प्रशासन आयुक्त पी नरहरि को भी ज्ञापन सौंपकर उक्त निर्णय को निरस्त करने की मांग की थी।
इसी बीच जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने भोपाल जाकर मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री से मुलाकात कर पं मोतीलाल नेहरू स्कूल को किसी दूसरे स्कूल में मर्ज करने के पीछे आर एस एस और भाजपा के हिडन एजेंडा की जानकारी दी थी। मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल ही निर्देश जारी किए थे। जिस पर शासन द्वारा अब कार्यवाही शुरू करते हुए नगर निगम प्रशासन से जवाब तलब किया है।
प्रदेश सरकार की इस कार्यवाही पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी समेत वरिष्ठ कांग्रेसजनों पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे नेता प्रतिपक्ष अजय परमार मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य डॉ संदीप सबलोक गांधीवादी नेता सुखदेव प्रसाद तिवारी चतुर्भुज सिंह राजपूत भोलेश्वर तिवारी सिद्ध गोपाल तिवारी पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रभुदयाल बिरथरिया मुन्ना चौबे अमित रामजी दुबे जितेंद्र सिंह चावला जिला कांग्रेस के प्रवक्ता एवं महामंत्री डॉ दिनेश पटेरिया लक्ष्मीनारायन सोनकिया देवेंद्र फुसकेले सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे पप्पू गुप्ता साबिर कुरेशी दीनदयाल तिवारी त्रिवेणी रूप नारायण यादव उर्मिला यादव किरण मिश्रा जयकुमार सोनी भैयन पटेल महेश जाटव विनोद सोनी आराधना अतुल नेमा संध्या चक्रेश सिंघई शरद पुरोहित फिरदोस कुरेशी ओंकार साहू शिवराज लड़िया आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा और आरएसएस देश के स्वतंत्रता इतिहास और इसमें योगदान देने वाले नेहरू गांधी के साथ कितनी भी दुर्भावना कर ले लेकिन कांग्रेसजन नेहरू- गांधी के रूप में देश की विरासत तथा इस आड़ में शिक्षा के ढांचे को को नष्ट नहीं होने देंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से उक्त मामले में अंतिम निर्णय आते ही पं मोतीलाल नेहरू स्कूल का ऐतिहासिक महत्त्व बनाए रखते हुए शिक्षा के क्षेत्र में इसका योगदान बढ़ाने की मंशा से गरीब मजदूर और वंचित वर्ग के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए इस स्कूल को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल करते हुए स्मार्ट स्कूल के रूप में स्थापित करने की पहल प्रारंभ की जाएगी।
भारत बचाओ रैली में भाग लेने वाले कांग्रेस जनों का काफिला 13 दिसंबर को सुबह 9 बजे कांग्रेस कार्यालय से रवाना होगा
सागर/ भाजपा शासित केंद्र की मोदी सरकार की आर्थिक विफलताओं जनविरोधी नीतियों और संविधान को चोट पहुंचाए जाने के खिलाफ कांग्रेस द्वारा 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित भारत बचाओ रैली में भाग लेने के लिए शहर- जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेसजनों का काफिला शुक्रवार 13 दिसंबर को सुबह 9 बजे कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन के पास से रवाना होगा।