मानव अधिकार के नाम पर दर्जनों अड़ीबाज संस्थाएं सक्रिय

भोपाल, 10 दिसंबर। मानवधिकारों के नाम से मिलती जुलती संस्थाओं और नाम के दुरूपयोग,अड़ीबाजी की शिकायतें मिलने पर मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एनके जैन ने बताया कि ऐसी संस्थाओं पर शासन ने सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को ऐसे लोगों की निगरानी और सख्त कार्यवाही के लिए निर्देश भेजे है। जो अपने वाहनों की नम्बर प्लेटों पर मानव अधिकार लिखे हुए घूम रहे है। वहीं आयोग ने भी लोगों से अपील की है की वह ऐसे फर्जी ओर मिले जुले नामों वाली संस्थाओं से सावधान रहें।

Image result for मानव अधिकार के नाम पर दर्जनों अड़ीबाज संस्थाएं सक्रियउनकी सूचनाएं आयोग तक पहुंचाए। जैसे कि स्टेट हयूमन राइट कमीशन, मानव अधिकार संगठन, मानव अधिकार संरक्षण, राष्ट्रीय मानव अधिकार संस्था, मानव अधिकार परिषद, नव अधिकार काउंसिल, मानव अधिकार संरक्षण संस्थान सहित कई संगठन सक्रिय है। जो लोगों को धौंस बताकर फर्जी तरीके से ठग रहे है।