बनने गई थी कंम्प्यूटर इंजीनियर, एक्टिंग के शौक ने बना दिया मॉडल

कहते हैं न प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, उसे तो बस एक मौके कि तलाश होती है। कुछ ऐसी ही कहानी है विद्या शुक्ला की, जो बनने गईं थीं कंम्प्यूटर इंजीनियर, लेकिन भीतर एक्टिंग का शौक लिए उन्होंने मॉडलिंग में कड़ी मेहनत की और बन गईं एक्टर, छोटे से शहर से निकलकर मॉडलिंग में बना ली अपनी एक अलग ही पहचान।

प्रतिभाओं को निखारने के लिए बस एक मौके की जरूरत होती है। शहर से कम्प्यूटर इंजीनियर बनने के लिए बंगाल से आई विद्या ने इंजीनियरिंग के तीसरे साल के भीतर ही मॉडलिंग में अपनी पैठ बना ली है। शुरुआत में कई वीडियो सांग्स में अभिनेत्री का किरदार निभाया, अब जल्द ही टीवी सीरियल में भी नजर आने वाली हैं।

विद्या शुक्ला ने कुछ समय तक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढाई की, लेकिन पढाई से भी ज्यादा उन्हें मॉडलिंग का जुनून था। परिवार के लोगों ने कम्प्यूटर में स्पेशलाइजेशन करने के लिए जयपुर भेज दिया था लेकिन यहां पर भी जुनून खत्म नहीं हुआ। संघर्ष किया, कई ऑडिशन दिया, कई शो में भी हिस्सा लिया। हौंसलों को उड़ान मिली तो मॉडलिंग में अपनी जगह बना ली।

फिटनेस बनाये रखने के लिए करती हूँ योग

देश की उभरती हुई एक्टर और मॉडल विद्या शुक्ला दो गिलास पानी और योगाभ्यास से अपने दिन की शुरुआत करती हैं। विद्या का मानना है की योग से न सिर्फ आपका मानसिक संतुलन ठीक रहता है बल्कि कसरत, मेडिटेशन से आपकी बॉडी भी फिट रहती है।