समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज को लेकर गरमाई सियासत, नीतीश के खिलाफ RJD MLA ने खोला मोर्चा
समस्तीपुर, 6 नवंबर। बिहार के समस्तीपुर में बनने जा रहे मेडिकल कॉलेज को लेकर राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने जा रहे हैं। राजद सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज की जगह बदले जाने का विरोध किया जा रहा है। राजद विधायक धरने पर बैठ गए हैं तो वहीं कई कार्यकर्ताओं ने सिर मुंडवा दिया है।
राजद के समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम साहिन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। जिला मुख्यालय स्थित गांधी स्मारक पर सत्याग्रह पर बैठ विधायक के कई समर्थकों ने अपने सिर का मुंडन करवा कर विरोध प्रकट किया है। इस सत्याग्रह कार्यक्रम के दौरान सिर मुंडन करवाने वाले कार्यकर्ता रामकुमार यादव ने कहा कि जिला मुख्यालय में सारे संसाधन उपलब्ध रहने के बावजूद भाजपा और जदयू के नेताओं ने साजिश के तहत इसे सरायरंजन ले जाया गया। बता दें कि इससे पहले बिहार के मंत्री अपनी ही सरकार के फैसले पर सवाल खड़ा कर चुके हैं।