भारत में 50 लाख हेक्टेएर जमीन बंजर, मिलेगा 75 लाख लोगों को रोजगार

नई दिल्ली, 27 अगस्त । । केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने  कहा है कि मोदी सरकार अगले 10 सालों में बंजर जमीन को हरा भरा बनाएगी 10 साल में 50 लाख हेक्टेयर बंजर जमीन को खेती के योग्य बनाएगी। उन्होंने कहा कि बंजर जमीन पर हरियाली लाने के लिए मोदी सरकार मास्टर प्लान बना रही है। भारत में दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा में संयुक्त राष्ट्र सीसीडी कॉप-14 यानी यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन टू कॉम्बैट डेजर्टिफिकेशन सम्मेलन होने वाला है। इस सम्मेलन में बंजर जमीन को कैसे उपजाऊ बनाया जाए इसपर चर्चा होगी। 2 से 13 सितंबर को यह सम्मेलन होने वाला है।

भारत की 30 प्रतिशत जमीन खराब या बंजर होने की कगार पर है। भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 328.72 मिलियन हेक्टेयर (एमएचए) है. इसमें 96.4 एमएचए बंजर हो गया है। राजस्थान, दिल्ली, गोवा, महाराष्ट्र, झारखंड, नागालैंड, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश में 40 से 70 प्रतिशत जमीन बंजर बनने वाली है। इसके अलावा 29 में 26 राज्यों में पिछले 10 साल के दौरान बंजर जमीन में इजाफा हुआ है।

जावडेकर ने बताया कि इस पहल से करीब 75 लाख लोगों को रोजगार मिलने वाला है. पर्यावरण एवं वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि सरकार नई दिल्ली डिक्लेरेशन में बताए गए नियमों के अनुसार काम को आगे बढ़ाएगा। देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि सम्मेलन में 200 देश भाग लेंगे। कई देशों के वैज्ञानिक अपने-अपने इनोवेशन की प्रदर्शनी करेंगे। इस सम्मेलन में करीब 100 देशों के मंत्री भी आएंगे।