स्वतंत्रता दिवस से पहले नक्सलियों ने किए दो IED ब्लास्ट

नारायणपुर , 12 अगस्त।    स्वतंत्रता दिवस से पहले नक्सलियों ने नारायणपुर इलाके में एक बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की है। जवानों को नुकसान पहुंचने माओवादियों ने दो सिरियल ब्लास्ट किया। मिली जानकारी के मुताबिक ओरछा मार्ग पर नक्सलियों ने दो आईईडी ब्लास्ट किया है। फिलहाल किसी तरह की जानहानि की खबर सामने नहीं आई है। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की सर्चिंग तेज कर दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह पेड़ काटकर नक्सलियों ने ओरछा मार्ग को ब्लॉक कर दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही मार्ग को बहाल करने और इलाके की सर्चिंग के लिए सुरक्षा बल के जवानों की टीम निकली थी।
इसी दौरान नक्सलियों ने लगातार दो आईईडी ब्लास्ट कर दिया। सर्चिंग पर निकले जवान नक्सलियों की टारगेट पर थे। मार्ग को बहाल करने टीम गई थी। इसी दौरान नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। ओरछा थाना क्षेत्र की ये पूरी घटना है।