चिटफंड केस में 22 ठिकानों पर सीबीआई के छापे

कोलकाता, 1 जुलाई ।  पश्चिम बंगाल में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कई जगहों पर छापेमारी की। सीबीआई टीम ने चिटफंड कंपनी न्यू इंडिया एग्रो प्राइवेट के विभिन्न कार्यालयों पर छापेमारी की है। मध्य कोलकाता में कंपनी के निदेशक सौरव मंडोल के आवास पर भी छापेमारी चल रही है। इसके अलावा सीबीआई की एक टीम निदेशक प्रसेनजीत सरकार के घर पर भी छापेमारी कर रही है।

कोलकाता स्थित चिटफंड कंपनी न्यूलैंड एग्रो के 22 ठिकानों पर सीबीआई ने आज छापामारी की है। यह छापामारी कंपनी के अधिकारियों आवासों तथा दफ्तरों में की गई है। कंपनी पर बाजार से अवैध तरीके से पैसा उगाही करने का आरोप है। बड़ी संख्या में निवेशकों ने कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस छापामारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जप्त किए गए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी कोलकाता में कई चिटफंड कंपनियों के दफ्तरों में सीबीआई ने छापामारी की है।