उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने पुलवामा IED ब्लास्ट में शहीद हुए अमरजीत कुमार को दी श्रद्धांजलि
पटना, 19 जून । बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने पुलवामा के अरिहल में एक आईईडी विस्फोट में शहीद हुए हवलदार अमरजीत कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। 17 जून को पुलवामा के अरिहाल में आईईडी विस्फोट के दौरान हवलदार अमरजीत कुमार घायल हो गए थे।
इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था। हवलदार अमरजीत कुमार बिहार के सिवान जिले के दिघावलिया गांव के रहने वाले थे।
अमरजीत 2005 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्ष 2007 में सारण जिले के एकमा थाने के परसागढ़ गांव निवासी परमहंस पांडेय की पुत्री शोभा के साथ अमरजीत की शादी हुई थी। आर्यन कुमार और अनुज कुमार उनके दो बेटे हैं।