मंत्री श्री घनघोरिया ने किया जवाहरगंज वार्ड में 20 लाख रूपये की सीमेंट कांक्रीट सड़क का भूमिपूजन
जबलपुर 18 जून। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री लखन घनघोरिया ने आज जवाहरगंज वार्ड में मुमताज बिल्डिंग से विजय कटपीस तक 20 लाख रूपये की लागत से बनने वाली सीमेंट कांक्रीट सड़क का भूमिपूजन किया ।
श्री घनघोरिया ने भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जवाहरगंज वार्ड के नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी सभी जरूरतों को पूरा किया जायेगा । उन्होंने जवाहरगंज वार्ड के पार्षद रहे स्व. भरत घनघोरिया द्वारा वार्ड के विकास के लिये किये गये प्रयासों का उल्लेख भी इस अवसर पर किया । सामाजिक न्याय मंत्री ने कहा कि जवाहरगंज वार्ड को आदर्श वार्ड के रूप में विकसित करने के स्व. भरत घनघोरिया के सपने को पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी जायेगी । उन्होंने अपने संबोधन में जवाहरगंज वार्ड के निवासियों के लिए हमेशा उपलब्ध रहने तथा उनकी समस्याओं का तत्परता से निराकरण करने का भरोसा भी दिया ।
भूमिपूजन समारोह की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय विधायक विनय सक्सेना ने अपने संबोधन में सीमेंट कांक्रीट सड़क की सौगात मिलने पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी । श्री सक्सेना ने कहा कि जवाहरगंज वार्ड के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जायेगी और स्व. भरत घनघोरिया की परिकल्पना के मुताबिक विकास कार्यों को पूरा किया जायेगा ।
भूमिपूजन समारोह का संचालन मनोज नामदेव ने किया । समारोह के प्रारंभ में प्रदीप कोरी, पप्पी खान, संजय श्रीवास्तव, राजू पहारिया, भानू चौहान ने सामाजिक न्याय मंत्री लखन घनघोरिया और विधायक विनय सक्सेना का स्वागत किया । समारोह में राममोहन गुप्ता कल्लन, अंतु जैन, रमेश बड़कुल, झल्लेलाल जैन, बाबा रिजवान, गीता पांडे, सुश्री मनीषा पटेल, अभय जैन, सुरेन्द्र पटेल, शैलेन्द्र त्रिपाठी, रमेश यादव, मकसूद पहलवान एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद थे ।