समस्त सरकारी व गैर सरकारी चिकित्सक मनाएँगे काला दिवस
जयपुर।देश भर के चिकित्सालयों में चिकित्सकों के साथ बढ़ रही हिंसात्मक घटनाओं की सख़्ती से रोकथाम के लिए डॉक्टर एकजुट हो रहे हैं। हाल में कोलकता के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुए 200 जनों की भीड़ द्वारा चिकित्सकों पर हुए क्रूर, अमानवीय हमले के विरोध में सम्पूर्ण भारत में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन IMA द्वारा 14 जून को “काला दिवस” के रूप में मनाने का निर्णय किया गया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजस्थान के संगठन महामंत्री एवम मीडिया प्रभारी डॉ संजीव गुप्ता ने बताता कि पूरे देश मे इंडीयन मेडिकल एसोशियेशन के देशव्यापी “काला दिवस” को मनसने का पूरे राजस्थान में आह्वान कर इसे पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। देश मे चिकित्सकों पर बार बार हो रही इस प्रकार की हिंसात्मक घटनाओं और अत्याचारों का पुरजोर विरोध किया है।डॉ गुप्ता ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्य के सभी चिकित्सक अपने अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांध कर कार्य करते हुए काला दिवस मनाएगे और अपना शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शित करेंगे, डॉ गुप्ता ने बताया कि राज्य के सभी चिकित्सालयों में प्रातः 8 बजे सभी चिकित्सक गेट मीटिंग कर गम्भीर रूप से घायल साथी चिकित्सक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करेंगे।चिकित्सक व चिकित्सा संस्थान सुरक्षा की मांग को लेकर प्रत्येक ज़िला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन दिया दिया जाएगा, अमानवीय व्यवहार के विरोध में प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे