मोदी का शपथग्रहण समारोह, 4 राष्ट्रपति, 3 प्रधानमंत्री और 8 हजार अतिथि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली 29, May — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में दूसरी बार शपथ लेंगे उनके इस शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की पूरी तैयारी की जा चुकी है।

इस शपथ ग्रहण समारोह में 4 देशों के राष्ट्रपति, 3 देशों के प्रधानमंत्री एक विशेष दूत शामिल होंगे। इसके अलावा देश की ज्यादातर पार्टियों के प्रमुख भी इसमें हिस्सा लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के अलावा दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल होंगे। इस बीच इसको लेकर रहस्य बना हुआ है कि चार प्रमुख प्रभार गृह, वित्त, रक्षा और विदेश किसे मिलेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 68 वर्षीय मोदी और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथ दिलाएंगे. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित शीर्ष विपक्षी नेता, उद्योग जगत के दिग्गज, फिल्मी सितारे, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और बिम्सटेक सदस्य देशों के नेता मौजूद रहेंगे।