मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शाहरुख खान से लेकर ये सितारे करेंगे शिरकत
29, May — आज पीएम नरेंद्र मोदी दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में खेल, मनोरंजन और बिजनेस हर एक क्षेत्र के बड़े चेहरों को न्योता भेजा है, शपथ ग्रहण समारोह में सिने जगत के भी कई नामी चेहरे शामिल होने जा रहे, शपथ ग्रहण समारोह में अभिनेता और मक्कल निधि मैय्यम पार्टी के प्रमुख कमल हासन को भी न्योता भेजा है, शपथ ग्रहण समारोह में रजनीकांत भी दिखेंगे,

पीएम मोदी को जीत की शुभकामनाएं देते हुए खुद रजनीकांत ने ही इस बात की पुष्टि करते कहा था कि वो शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे, इस बार शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड किंग शाहरुख खान भी शिरकत करने वाले हैं, मोदी सरकार के पहले शपथ ग्रहण समारोह में सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को खास तौर पर बुलाया गया था, वहीं इस बार किंग खान इस शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करते नजर आएंगे, पब्लिक प्लेटफॉर्म्स पर खुलकर मोदी सरकार का समर्थन करने वालीं कंगना रनौत भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करती नजर आ सकती हैं, बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी इस शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचने वाले हैं, मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में करण जौहर ने पीएम मोदी के सामने सिनेमा जगत से जुड़े कई मसलों को उठाया था और उनसे मुलाकात भी की थी, फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ में प्रधानमंत्री मोदी का किरदार निभाने वाले अभिनेता विवेक ओबेरॉय और फिल्म के सह-निर्माता संदीप सिंह भी पीपीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बंगाली एक्ट्रेस और पश्चिम बंगाल से सांसद नुसरत जहां भी शामिल होंगी, बीजेपी की टिकट से मथुरा लोकसभा सीट से जीत हासिल कर चुकीं हेमा भी शपथ ग्रहण समारोह में बतौर सांसद पहुंचेंगी, इस बार प. बंगाल से बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती भी चुनाव जीत हासिल कर संसद पहुंची हैं. बतौर सांसद मिमी चक्रवर्ती पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचेगी.