खौलते तेल से झुलसे युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज
लखनऊ, May 16 — वजीरगंज के मशकगंज ताजी खाना मे गुरूवार की सुबह युवती से छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद मे कुछ युवको ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी युवको द्वारा पीटा जा रहा 20 वर्षीय युवक हलवाई की दुकान मे पूड़ी तलने के लिए चूल्हे पर चढ़ी कढ़ाई के खौलते हुए तेल मे गिर गया। खौलते हुए तेल की कढ़ाई मे युवक के गिरते ही मारपीट कर रहे युवक भाग गए ।

तेल की कढ़ाई मे गिरे युवक को मोहल्ला वासियो की मदद से उसके परिवार वालो ने गम्भीर अवस्था मे बलरामपुर अस्पताल मे भर्ती कराया है। इस सम्बन्ध मे वजीरगंज थाने मे घायल युवक और उसके दो अन्य साथियो के खिलाफ छेड़छाड़ समेत कई अन्य धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया गया है। तेल की कढ़ाई मे गिर कर जख्मी हुए युवक के परिजनो की तहरीर पर अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नही हुआ है। हालाकि इस सम्बन्ध मे इन्स्पेक्टर वजीरगंज का कुछ और ही कहना है इन्स्पेक्टर ने झुलसे युवक और उसके परिवार के आरोपो को खारिज करते हुकहा है कि घायल युवक युवती से छेड़छाड़ कर रहा था तभी उसे कुछ लोगो ने दौड़ाया और वो तेल की कढ़ाई मे खुद गिर कर घायल हो गया उन्होने बताया कि घायल हुए युवक और उसके दो अन्य साथियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार रकाबगंज मे दोने पत्तल की दुकान चलाने वाले हुसैन अली उर्फ शेरू पहलवान अपने परिवार के साथ ताजी खाना मशकगंज वजीरगंज मे रहते है। उनका 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद कामरान भी अपने पिता की दुकान मे बैठता है। हुसैन अली द्वारा वजीरगंज थाने मे दी गई तहरीर मे उन्होने आरोप लगाया है कि गुरूवार की सुबह उनका बेटा कामरान अपनी दुकान जा रहा थ तभी अमन, प्रिंस, अकील, मनीष, बाली , संजय व उनके अन्य साथियो ने कामरान को तैयब अली की पूड़ी की दुकान के पास रोका गालियंा देते हुए मारपीट की और पूड़ी की दुकान के बाहर पूड़ी तलने के लिए रक्खी खौलते हुए तेल से भरी कढ़ाई मे ढकेल दिया और युवक भाग गए। हुसैन अली के अनुसार तेल की कढ़ाई मे गिरकर उनका पुत्र गम्भीर रूप से झुलस गया जिसे बलरामपुर अस्पताल मे भर्ती करा दिया है। हुसैन अली ने वजीरगंज कोतवाली मे मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी लेकिन उनके तहरीर देने से पहले ही उनके घायल बेटे और उसके दो अन्य साथियो के खिलाफ वजीरगंज कोतवाली मे छेड़छाड़ समेत अन्य कई धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया।