दीदी ने चक्रवाती तूफान पर भी राजनीति खेलने की कोशिश की – पीएम
कोलकाता , 6 May – पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में टीएमसी प्रमुख व सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाड़ग्राम में कहा कि उन्होंने (सीताराम येचुरी) ने अपने नाम, ‘सीता-राम,’ शब्दों का सम्मान नहीं किया, उन्होंने रामायण और महाभारत का अपमान किया।

दीदी ने चक्रवाती तूफान फानी पर भी राजनीति खेलने की कोशिश की है। मैंने ममता दीदी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका अहंकार ऐसा है कि उन्होंने मुझसे बात करने से इनकार कर दिया। मैंने फिर से कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
मोदी ने कहा कि दीदी इन दिनों इतनी निराश हैं कि वह भगवान के बारे में बात करना या सुनना भी नहीं चाहती हैं। स्थिति ऐसी है कि दीदी ‘जय श्री राम’ बोलने वालों को जेल भेज रही हैं।
प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार ने बताया कि पीएम मोदी की पहली सभा हल्दिया में और दूसरी सभा झाड़ग्राम में है। पीएम मोदी नौ मई को बंगाल में चुनाव प्रचार करने आएंगे। उस दिन उनकी एक सभा बांकुड़ा व दूसरी सभा पुरुलिया में होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अब बंगाल में मंगलवार को आएंगे। वे उस दिन घाटाल, मिदनापुर व विष्णुपुर में तीन सभाओं को संबोधित करेंगे। इधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को राज्य में तीन रैलियों में शामिल होंगी। ये रैली गोपीबल्लभपुर, विष्णुपुर व कोतुलपुर में आयोजित होंगी।